आपका पूरा प्रदर्शन हो गया है |
हर जगह पर दूरदर्शन हो गया है |
अब न बदलेंगे यहाँ मौसम कभी
मुल्क का वातालूकुलन हो गया है |
खिलखिलाती कुर्सियाँ आयोजनों में
लोकमत निर्बल निवेदन हो गया है |
वंश बढ़ता जा रहा है लम्पटों का
सत्य का जबरन नियोजन हो गया है |
आइये अब तो करें बातें हृदय की
देह का सम्पूर्ण शोषण हो गया है |
कांपती है एक बूढी झोंपडी
आज मलयानिल प्रभंजन हो गया है |
६-मार्च-१९७९